बड़ौदा घोटाला: सीबीआई ने एजीएम समेत 6 को किया गिरफ्तार
इन दो बड़ी गिरफ्तारियों के अलावा सीबीआई ने चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने इस लेन देन में बिचौलिए की भूमिका निभाई। आंतरिक जांच में इस बड़े लेन देन का खुलासा होने के बाद से बैंक ने मामला दर्ज कराया।
59 कंपनियां फर्जी
इस सिलसिले में सीबीआई कई दिनों से पूछताछ कर रही थी जिसके बाद इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा के इस बड़े लेन देन में कुल 59 कंपनियों के नाम 6,172 करोड़ रुपये की धनराशि फॉरेक्स ट्रेड में लगाया गया था।
बैंक के आडिट रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि इन कंपनियों को बैंक ने 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन देन हुआ जिसकी जानकारी बैंक को बाद मे लगी। हालांकि, बैंक ने यह भी साफ कर दिया है कि इस लेन देन की वजह से बैंक को कोई नुकसान नहीं हुआ।