फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi's government and offiacls spend only 3000 crore on petrol

3,000 करोड़ का पेट्रोल पी जाती है नेताओं-अफसरों की गाड़ियां

Thu, 05 Sep 2013 03:03 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 05 Sep 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
delhi's government and offiacls spend only 3000 crore on petrol
पेट्रोल के बढ़ते दाम के चलते जहां आम आदमी परेशान है। वहीं जनता के पैसे पर मंत्री से लेकर संतरी तक मौज कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में नेताओं और सरकारी अधिकारियों की गाड़ी एक साल में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का पेट्रोल पी जाती हैं।

टीएनएन के मुताबिक दिल्ली में अधिकारी स्तर पर ही एक माह में औसतन 2.65 लाख लीटर तेल की खपत हो जाती है।

वहीं रैंक वन के अधिकारियों को प्रत्येक माह 200 लीटर पेट्रोल मुफ्त दिया जाता है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री को हर माह 700 लीटर मुफ्त पेट्रोल मिलता है।

मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव को 400 लीटर पेट्रोल दिया जाता है।

वहीं एसडीएम लेवल के अधिकारियों को 200 लीटर पेट्रोल मुफ्त दिया जाता है।

इस हिसाब से दिल्ली में ही सिर्फ एक माह में 230 करोड़ रुपए नेताओं और बाबुओं की गाड़ियों में भरने में खर्च हो जाते हैं।

कई पूर्व अधिकारी पेट्रोल के खर्च में नेताओं की अधिक गाड़ियों के काफिले को भी दोषी ठहराते हैं।

पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी टी एस आर सुब्रहमण्यम ने बताया कि एक बार एक मुख्यमंत्री के काफिले में 150 कारें शामिल थीं।

दिल्ली में सिर्फ सरकार के मंत्री ही 46,200 लीटर पेट्रोल खर्च कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed