{"_id":"cb2eb1e6-5f07-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-police-constable-arrested-in-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 15 Jan 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को एक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल पर महिला से जबरन वसूली का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महिला के पति के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी के करीब 100 केस दर्ज हैं। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जुलाई 2012 में दिल्ली पुलिस की एक टीम उसके पति को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई आई थी। उस समय दिल्ली पुलिस के सिपाही ओमवीर सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
आरोप के मुताबिक ओमवीर ने महिला से पैसे की भी मांग की थी। महिला की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने ओमवीर सिंह को 6 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की सच्चाई की जांच कर रही है। ओमवीर सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन