फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Delhi LG recommend president rule in delhi

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

Sat, 15 Feb 2014 06:59 PM IST
Updated Sat, 15 Feb 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi LG recommend president rule in delhi

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और गृह मंत्रालय को भेज दी है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने और विधानसभा निलंबित रखने की सिफारिश की है।

फिलहाल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उपराज्यपाल की सिफारिश मंजूर कर ली गई है।

ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति भी इस सिफारिश को अपनी मंजूरी दे ही देंगे।

केजरीवाल की मांग नहीं मानी

Delhi LG recommend president rule in delhi

शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल नहीं पेश होने के कारण निराश केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

उपराज्यपाल नजीब जंग को इस्तीफा सौंपने के बाद केजरीवाल ने विधानसभा भंग करने और फिर से चुनाव कराने का आग्रह किया था।

इस सियासी घटनाक्रम के बीच एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाने से इनकार कर दिया था।

ऐसे में पहले से ही राजनीतिक विश्लेषक दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

LG की चिट्ठी से AAP में मायूसी

Delhi LG recommend president rule in delhi

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने जनलोकपाल बिल के मुद्दे पर सरकार से निकलने का जो ‘सेफ एग्जिट प्लान’ बनाया था उसमें एलजी की चिट्ठी ने विपक्षी दलों को भी सेफ साइड दे दी।

सोची समझी रणनीति के तहत केजरीवाल सरकार का प्राथमिकता वाला जन लोकपाल बिल प्रस्ताव में सबसे बाद में रखा गया, लेकिन इसे असंवैधानिक बताने का पत्र स्पीकर के पास पहुंच जाने पर कांग्रेस व भाजपा को रास्ता मिल गया।

विधानसभा सत्र में ‘आप’ ने भ्रष्टाचार और भाजपा व कांग्रेस ने जिस तरह से संविधान की दुहाई दी, उससे स्पष्ट लगा कि केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आगामी चुनाव में एक दूसरे पर इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रहार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed