{"_id":"ed2be5d6-5744-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gangrape-victim-identity-should-be-uncover","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की पहचान उजागर करने की मांग पर हंगामा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
युवती की पहचान उजागर करने की मांग पर हंगामा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 05 Jan 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप मामले की सुनवाई कर रही अदालत से घटना का शिकार हुई युवती की पहचान का खुलासा करने की मांग की गई। इसे लेकर अच्छा खासा हंगामा हुआ।
स्वामी ओम जी नाम के शख्स ने शनिवार को अपने एक आवेदन में अदालत से कहा कि युवती के बारे में पूरा ब्योरा उजागर किया जाना चाहिए। इसके अलावा चार्जशीट की प्रतियां भी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी की जानी चाहिए। कई लोगों ने इसका विरोध किया।
खुद को दुष्कर्म के मामलों से जुड़े एक संगठन का संस्थापक बताते हुए इस व्यक्ति ने आवेदन में कहा कि मैं भारत का नागरिक हूं। घटना का शिकार हुई युवती देश की बेटी थी। उसके मित्र ने टीवी पर आकर अपनी बात रख दी है। ऐसे में अब कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं रह गई है। उसने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नम्रता अग्रवाल की अदालत में यह आवेदन दिया।
हालांकि अभियोजन पक्ष ने उसकी मांग का तीखा विरोध किया कि युवती के मित्र का इंटरव्यू दिखाने वाले चैनल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मजिस्ट्रेट ने स्वामी ओम जी को अपना यह आवेदन सत्र अदालत में दाखिल करने के लिए कहा है।