फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi gang rape sixth accused a juvenile

दिल्ली गैंगरेप केस का छठा आरोपी नाबालिग करार

Mon, 28 Jan 2013 08:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 28 Jan 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
delhi gang rape sixth accused a juvenile

दिल्ली गैंगरेप मामले में जुवेनाइल बोर्ड ने अहम फैसला सुनाते हुए छठे आरोपी को नाबालिग करार दिया है। बोर्ड ने यह फैसला स्कूल प्रमाणपत्र के आधार पर सुनाया।

विज्ञापन


इस फैसले के बाद उसके अपराधों की सुनवाई अन्य पांचों आरोपियों के साथ नहीं होगी। साथ ही अगर इसी आधार पर उसके मामले की सुनवाई हुई तो उसे सख्त सजा भी नहीं हो पाएगी और अधिकतम तीन साल की सजा होगी। हालांकि दिल्ली पुलिस इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएगी।
विज्ञापन


यूपी के एक स्कूल प्रिंसिपल ने आरोपी का जो सर्टिफिकेट दिया है, उसके मुताबिक घटना के दिन उसकी उम्र 17 साल, छह महीने 12 दिन थी। इससे पहले किशोर न्याय बोर्ड ने जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी की वह अर्जी खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि 16 दिसंबर को दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार कांड के छठे नाबालिग आरोपी पर बाकी पांच बालिग आरोपियों के साथ ही मुकदमा चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी आरोपी ने गैंगरेप के दौरान सबसे बर्बर और जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। इसी ने बाकी आरोपियों को गैंगरेप के लिए उकसाया। इसके अलावा पीड़ित लड़की को भयंकर यौन यातना देते हुए उसके शरीर के अंदर सरिया डाल दी थी, जिसकी वजह से उसकी आंत भी निकालनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed