फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi gang rape protests continue

दिल्ली गैंगरेप मामले में बनेगा जांच आयोग: शिंदे

Sun, 23 Dec 2012 12:16 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 23 Dec 2012 12:16 AM IST
विज्ञापन
delhi gang rape protests continue

केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया जाएगा। इसके अलावा दुष्कर्म के मामले में सजा को और कड़ा बनाने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ कानून में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने एक प्रेस सम्मेलन में कहा कि रेप के रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मामले में फांसी की सजा का प्रावधान किया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस संबंध में विधेयक पारित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के सुझाव को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि बलात्कार के मामले में कड़ी से कडी सजा देने का प्रावधान करने के लिए आपराधिक कानून में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे ने लोगों से शांत रहने और संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं को घर लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीजार्च की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed