{"_id":"1337f09e-6d02-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gang-rape-court-to-frame-charges-against-5-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेप के दरिंदों पर आरोप तय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेप के दरिंदों पर आरोप तय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Feb 2013 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पैरा मेडिकल छात्रा के साथ चलती बस में हुए गैंगरेप के मामले में साकेत फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शनिवार को पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। इन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या सहित 13 अलग-अलग धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले आरोपियों के वकीलों और अभियोजन पक्ष ने मामले के 6 आरोपियों में से 5 के खिलाफ आरोपों पर अपनी बहस पूरी कर ली थी। बाल न्याय बोर्ड ने पिछले सप्ताह छठे आरोपी को नाबालिक घोषित कर दिया था। इस आरोपी के मामले की सुनवाई अब बाल न्याय बोर्ड करेगा।
विज्ञापन
बाकी पांच आरोपियों में बस चालक राम सिंह, उसका भाई मुकेश, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर शामिल हैं। ये सभी आरोपी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई 21 जनवरी को शुरू हुई थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन इसी मामले की सुनवाई के लिए किया गया था।
विज्ञापन
आरोपियों को गैंगरेप की घटना के 18 दिनों बाद साकेत अदालत द्वारा औपचारिक रूप से आरोपित किया गया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की 13 धाराओं के तहत आरोपित किया है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले के अभियुक्त राकेश की तरफ से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उसने मामले की सुनवाई दूसरे राज्य में कराने की मांग की थी।