फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi gang rape accused be given chance to reform says rahul bose

राहुल बोस के बयान से दुखी हैं बिटिया के परिजन

Mon, 11 Mar 2013 01:30 AM IST
बलिया/ब्यूरो
बलिया/ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
delhi gang rape accused be given chance to reform says rahul bose

दिल्ली गैंगरेप की शिकार बिटिया के परिजन सामाजिक कार्यकर्ता और अभिनेता राहुल बोस के बयान से खफा हैं।

विज्ञापन


बोस ने कहा था कि गुनहगारों को सुधरने का एक मौका देना चाहिए। जबकि परिजन सभी (छह) आरोपितों को फांसी दिलाना चाहते हैं।

उन्होंने छठवें नाबालिग आरोपित को सजा दिलाए जाने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अपवाद के रूप में लेने का अनुरोध किया है।

बहादुर बिटिया के भाई ने रविवार को ‘अमर उजाला’ को मोबाइल फोन पर बताया कि देश में दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है।

इन्हें रोकने के लिए आवश्यकता है कि ऐसे अपराधियों को फांसी दी जाए। भाई ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड दिए जाते वक्त परिवार की इच्छा थी कि वह राष्ट्रपति से मिलकर अपनी भावनाएं उन तक पहुंचाएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


हालांकि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी के जरिए बात पहुंचाने का प्रयास किया है। परिजन घटना को लेकर हो रही बयानबाजी से भी खिन्न हैं।

भाई ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं एक्टर राहुल बोस का यह बयान कि गुनहगारों को सुधरने का एक मौका मिलना चाहिए, मूर्खतापूर्ण है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी के बयान पर भी ऐतराज जताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बलात्कार की घटनाओं के लिए पश्चिमी संस्कृति और पहनावा जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed