फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi court reserves ruling on bail to zee editors

जी ग्रुप के संपादकों की जमानत पर फैसला सुरक्षित

Mon, 03 Dec 2012 06:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Dec 2012 06:22 PM IST
विज्ञापन
delhi court reserves ruling on bail to zee editors

जिंदल ग्रुप से सौ करोड़ रुपये की उगाही मामले में जी ग्रुप के दोनों संपादकों की जमानत पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। सोमवार को बहस के बाद साकेत कोर्ट ने दोनों संपादकों सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया। दोनों संपादकों को पिछले मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी के नहीं पहुंचने के चलते इनकी जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन


जी न्यूज के दोनों संपादकों पर खबर रोके जाने के एवज में जिंदल ग्रुप से 100 करोड़ रुपये की उगाही करने और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। इस मामले में जी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका भी आरोपी हैं। क्राइम ब्रांच दोनों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन सुभाष चंद्रा ने पुलिस को भेजे जवाब में पांच दिसंबर तक देश से बाहर होने की बात कही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों संपादकों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। 28 नवंबर को जमानत याचिका खारिज होने के बाद 30 नवंबर को दोबारा याचिका दायर की गई थी, जिस पर शनिवार दो बजे सुनवाई का समय निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed