फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delay in justice a major challenge says cji altamas kabir

'मुकदमे से लेकर सजा सुनाने में लग जाते हैं 16 साल'

Mon, 18 Feb 2013 08:35 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Mon, 18 Feb 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
delay in justice a major challenge says cji altamas kabir

भारत के चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर का मानना है कि आपराधिक मामलों में न्याय मिलने में होने वाली देरी बड़ी समस्या है। प्रक्रिया को पूरे होने में कभी-कभी 15-16 साल तक लग जाते हैं। जस्टिस पीडी देसाई मेमोरियल लेक्चर में जस्टिस कबीर ने इस विषय पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या न्याय मिलने में लगने वाला समय है। मुकदमा दर्ज होने से लेकर सजा सुनाने में 15 से 16 साल लग जाते हैं। उम्मीद है कि जो लोग भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं, वह अपने काम में तेजी लाएंगे ताकि जल्द न्याय हो सके।’

विज्ञापन


आपराधिक मामलों में न्याय दिलाने की प्रशासनिक प्रक्रिया पर उन्होंने कहा कि देरी एक ऐसी समस्या है, जो न्यायपालिका को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है और कई बार अत्यधिक देरी होने से हमें आम जनता का गुस्सा झेलना पड़ता है।
विज्ञापन


दिल्ली गैंगरेप मामले का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली में जो घटना घटी, उसके बाद हम सभी की पहली राय यही थी कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाले अपराध से निबटने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट होने चाहिए। 2 जनवरी को नई दिल्ली के एक जिले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की शुरुआत हुई। इसके बाद हमें सुनने को मिला कि एक मामले में नौ दिनों और अन्य मामले में महज 13 दिनों में ट्रायल पूरा हो गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस कबीर ने कहा कि इस तरह की खबरों के बाद लोगों ने अपनी राय देना शुरू कर दिया। मगर हमें सिस्टम को दोष देने से पहले यह समझना चाहिए कि वर्तमान में हमारे देश की आबादी कितनी है। जनसंख्या पर प्रति जज की औसत में हम कहां ठहरते हैं। अमेरिका में हर 10 लाख लोगों पर 125 जज हैं और भारत में सिर्फ छह। यही हमारे देश की सच्चाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed