फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   decison on maharashtra woman worships at shani shingnapur temple

शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर फैसला रविवार को

Fri, 05 Feb 2016 11:13 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
decison on maharashtra woman worships at shani shingnapur temple

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर के गर्भ गृह में महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटाने को लेकर फैसला रविवार को होगा।

विज्ञापन


रविवार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर पुणे के बालेवाड़ी में शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उसके बाद यह तय होगा कि मंदिर में महिलाओं को प्रवेश न देने की परंपरा जारी रहेगी या टूट जाएगी।

फिलहाल नहीं लिया गया कोई निर्णय

decison on maharashtra woman worships at shani shingnapur temple

शनि मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता अनिल दलंगले ने बताया कि फिलहाल, ट्रस्ट की ओर से मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई स्वामी यह दावा कर रहा है कि शनि मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटा ली गई है, तो वह तथ्यहीन और भ्रामक है।

इसकी जानकारी खुद उन्हें भी नहीं है। अनिल दलंगले ने बताया कि रविवार को पुणे में श्री श्री रविशंकर के साथ पुणे में होने वाली ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक में ही कोई निर्णय हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed