फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   decision on zakia jafri's plea could come today

गुजरात दंगाः नरेंद्र मोदी पर फैसला टला

Mon, 02 Dec 2013 04:23 PM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Mon, 02 Dec 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
decision on zakia jafri's plea could come today

गुजरात दंगों में नरेंद्र मोदी की भूमिका पर फैसला 26 दिसंबर तक टल गया है।

विज्ञापन


अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार मामले में नरेंद्र मोदी और अन्य को एसआईटी द्वारा क्लीनचिट दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला 26 दिसंबर को सुनाएगी।


दंगों के दौरान मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी ने एसआईटी की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती दी है।

मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने 28 अक्तूबर को इस मसले पर फैसला सुनाना 2 दिसंबर तक के लिए टाल दिया था।

जाकिया जाफरी के वकील ने 18 सितंबर को, जबकि एसआईटी ने 30 सितंबर को लिखित में अपने जवाब दाखिल किए थे।

उस वक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 28 अक्तूबर को फैसला सुनाने को कहा था लेकिन बाद में इस पर निर्णय को 2 दिसंबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

2002 में हुए दंगों के दौरान गुलबर्ग सोसायटी में पूर्व कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी समेत 69 लोग मारे गए थे। इस मामले की जांच के बाद एसआईटी ने मोदी और अन्य को किसी भी साजिश से बरी कर दिया।
विज्ञापन


जाकिया ने एसआईटी की इसी क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed