{"_id":"5095f9ca-4595-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"deadline-fixed-for-kumbh-related-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभः तय अवधि में काम न कराने वाले होंगे दंडित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कुंभः तय अवधि में काम न कराने वाले होंगे दंडित
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 14 Dec 2012 07:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेला की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मेला स्थल पर साधू और संतों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इसके बाद भी मेला स्थल पर अभी सभी काम पूरे नहीं हो पाए हैं। कुछ कामों की प्रगति तो काफी खराब है। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कुंभ मेला के काम समय से पूरे हो जाएं। इसके लिए अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें और इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन
इलाहाबाद के संगम तट पर जनवरी 2013 से कुंभ मेला लग रहा है। यूपी में यह कुंभ मेला 12 वर्षों बाद लग रहा है। इसमें 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसलिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मेले के सभी काम समय से पूरे करा लिए जाएं। इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
छतनाग अरैल अप पांटून पुल का निर्माण 15 दिसंबर तक, छतनाग अरैल डाउन पांटून पुल का निर्माण 20 दिसंबर तक करने के साथ सभी कार्यों की समय सीमा तय कर दी गई है।
विज्ञापन