फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Deadlier than American sniper Chris Kyle

कौन है वो जिसने हर 10 मिनट में मारा एक तालिबानी को?

Wed, 04 Feb 2015 05:39 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
Deadlier than American sniper Chris Kyle

हर 10 मिनट में हथियारों से लैस एक तालिबानी को मार गिराने वाले दुनिया के सबसे खतरनाक स्निपर की कहानी अब दुनिया के सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि यह सैनिक अमेरिकी स्निपर क्रिस काइल से भी ज्यादा खतरनाक है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह सैनिक अब तक करीब 173 तालिबानियों को अपने अचूक निशाने से ढेर कर चुका हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते इस सैनिक की पहचान को पूरी तरह गुप्त रखा गया है।
विज्ञापन


इस शाही सैनिक की सबसे खास बात यह है कि इसने ब्रिटिश एल11 5ए3 लॉन्ग रेंज राइफल का इस्तेमाल कर अफगानिस्तान में एक ही दिन में अफगानिस्तान में करीब 90 तालिबानियों को ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी भरी बात यह है कि इस खतरनाक लड़ाके ने अपने अधिकतर निशानों को करीब सवा किलोमीटर दूर से ही ढेर कर दिया।

(साभार: मेल ऑनलाइन)

अब तक क्रिस काइल थे खतरनाक स्निपर

Deadlier than American sniper Chris Kyle

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले दुनिया के सबसे खतरनाक स्निपर के रुप में क्रिस काइल का नाम शुमार था जिन्होंने अभी तक करीब 160 निशानों को ढेर किया था। अमेरिका की सबसे खतरनाक सेना के इस लड़ाके को अब तक सबसे मजबूत स्निपर माना जाता था, लेकिन अब काइल का यह रिकॉर्ड 173 निशानों के साथ टूट चुका है।

क्रिस काइल करीब एक मील यानी सवा किलोमीटर दूर से अपने निशाने को ढेर करने के लिए जाने जाते हैं। क्रिस काइल की इस खूबी को लेकर अमेरिकन स्निपर नामक एक फिल्म भी बन चुकी है जो की आस्कर के लिए नामित हुई थी।

क्या है एल11 5ए3 लॉन्ग रेंज राइफल की खासियत

Deadlier than American sniper Chris Kyle

इस खतरनाक ब्रिटिश स्निपर ने अपने निशानों को ढेर करने के लिए एल11 5ए3 का चयन किया जो द साइलेंट एसेसिन नाम से मशहूर एक लॉन्ग रेंज राइफल है। साल 2008 में इस स्निपर ने हैरिक वी वर्जन का इस्तेमाल किया था जिसे बाद में इसके नए संशोधित मॉडल ने रिप्लेस कर दिया जो पुरानी बंदूक से दोगुना ताकतवर है।

इस शानदार हथियार में लगी दूरबीन से दिन और रात दोनों समय आसानी से अपने शिकार को देखा जा सकता है और स्निपर इसके जरिए अपने शिकार को आसानी से निशाने से ले सकता है।

इस हथियार के वजन को इस प्रकार से संतुलित किया गया है कि यह हथियार 600 मीटर दूर बैठे अपने शिकार को पहले राउंड में ही पकड़ ले, लेकिन इस हथियार की करीब 8.59 लंबी बुलेट अपने शिकार को 1,100 मीटर की दूरी पर भी ढेर कर सकती है।

इस हथियार में उम्दा साइलेंसर भी लगा है और एक शानदार स्टैंड भी है जिसकी मदद से स्निपर किसी भी जगह पर अपने हथियार को टिकाकर शिकार को बेध सकता है।

जानें कौन हैं अमेरिकन स्निपर क्रिस काइल

Deadlier than American sniper Chris Kyle

अमेरिका के ग्रामीण इलाके टेक्सास में साल 1974 में जन्मे क्रिस काइल ने साल 1999 में नेवी को ज्वाइन करने से पहले बतौर कॉव ब्वॉय काम किया था।

एक कठिन प्रवेश प्रक्रिया से गुजरने के बाद अमेरिकन नेवी में पहुंचे क्रिस काइल को साल 2003 में ईराक में तैनात किया गया था। वहां उन्होंने लंबी दूरी पर खड़े अपने निशाने को उस वक्त मार गिराया था जब बतौर स्निपर उनकी ट्रेनिंग भी नहीं हुई थी।

काइल की इस प्रतिभा को देखते हुए सेना ने उन्हें सील स्निपर स्कूल भेज दिया, जहां उन्होंने सीखा कि किस तरह से युद्ध कौशल के एकलौते और सबसे खतरनाक काम को कैसे अंजाम दिया जाता है। साल 2004 में उन्हें फलूजा में तैनात किया गया जहां उन्होंने बतौर स्निपर अपना पहला काम किया।

साल 2006 में उन्हें रामाडी में तैनाती मिली। उनके साथी उन्हें 'द लीजैंड' नाम से पुकारते है। एक दिन काइल एक चट्टान पर मौजूद थे और उन्होंने देखा कि एक इंजन एक गली की तरफ जा रहा है और उस पर दो लोग सवार हैं जिसमे से एक सड़क के गढ्ढे पर कुछ गिरा देता है।

काइल ने उसमें विस्फोटक होने का अंदाजा लगाते हुए करीब 150 यार्ड दूरी से उन्हें निशाना बनाया और उन्हें ढ़ेर कर दिया। साल 2009 में ईराक के चार दौरों के बाद वह अपनी पत्नी ताया और दो बच्चों के साथ मिडिलथियान चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed