फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dead line on black money

काले धन पर सरकार ने दी एक और डेडलाइन

Thu, 02 Jul 2015 08:48 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jul 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
dead line on black money

केंद्र सरकार ने विदेश में जमा काले धन का खुलासा करने के लिए लोगों को 30 सितंबर तक यानी तीन महीने की मोहलत दी है। इस दौरान काले धन की सूचना देने वालों को केवल जुर्माना और कर भरना होगा और उनके खिलाफ नए काले धन कानून के तहत अभियोग नहीं चलाया जाएगा।

विज्ञापन


इसकी व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार ने अनुपालन खिड़की की अधिसूचना जारी की है। सरकार ने अनुपालन खिड़की में स्वयं से विदेश में जमा अघोषित संपत्ति या धन की सूचना देने की समय सीमा 30 सितंबर तय की है।
विज्ञापन


हालांकि सूचना देने वाले व्यक्ति को हर हाल में 31 दिसंबर तक जुर्माने और कर की राशि जमा करनी होगी। अनुपालन खिड़की का एक बार लाभ उठाने वाले व्यक्ति को 30 फीसदी कर और इतनी मात्रा में जुर्माना अदा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नया कानून अप्रैल 2016 में

dead line on black money
संसद से पास नया काला धन कानून एक अप्रैल 2016 से अमल में आएगा। नए कानून के तहत अघोषित विदेशी संपत्ति पर 30 फीसदी टैक्स के अतिरिक्त 90 फीसदी जुर्माना तक लगाया जा सकता है।

इसके अलावा ऐसे व्यक्ति को आपराधिक मुकदमे का भी सामना करना पड़ सकता है और दोषी साबित होने पर 10 साल तक की सजा भी हो सकती है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तीन महीने अनुपालन खिड़की की अधिसूचना काला धन अधिनियम-2015 के तहत जारी की गई है। जो लोग इस अवधि (30 सितंबर तक) में काले धन का खुलासा करेंगे, उन्हें विदेशी आय और संपत्ति पर कर और जुर्माना चुकाने के लिए तीन और महीने (31 दिसंबर) की मोहलत दी जाएगी। मालूम हो, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट भाषण में काला धन के संबंध में व्यापक कानून लाने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed