{"_id":"cde179d7516e3a2b49459230ec75776e","slug":"dd-news-expell-news-anchor-for-taking-wrong-name-of-chinese-president-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"XI को कहा 'एलेवन' जिनपिंग, गई नौकरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
XI को कहा 'एलेवन' जिनपिंग, गई नौकरी
Updated Fri, 19 Sep 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
दूरदर्शन ने अपनी उस न्यूज़ एंकर को हटा दिया है जिन्होंने भारत के दौरे पर आए चीन के राष्ट्रपति का नाम शी जिनपिंग की जगह 'एलेवन' जिनपिंग पढ़ दिया था।
विज्ञापन
दूरदर्शन की महानिदेशक (समाचार) अर्चना दत्ता ने बीबीसी से कहा, "उनका नाम उस सूची से हटा दिया गया है जो अस्थायी समाचार वाचकों के लिए तैयार होती है।"
अर्चना दत्ता ने कहा कि उन्होंने 'बहुत बड़ी ग़लती' की थी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। अंग्रेज़ी में शब्द शी, एक्सआई (Xi) लिखा जाता है। रोमन में ये 'एलेवन' यानी ग्यारह होता है।
विज्ञापन
ऐसे में उक्त समाचार वाचिका ने ख़बर पढ़ते वक़्त शी जिनपिंग का नाम 'एलेवन' जिनपिंग पढ़ दिया।