फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   David Headley said I considered India as enemy

'हाफिज सईद के भाषण सुनकर मैं भारत का दुश्मन बना'

Tue, 09 Feb 2016 09:15 AM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
David Headley said I considered India as enemy

डेविड हेडली ने बताया कि वह हमेशा से भारत को दुश्मन मानता था। मुंबई कोर्ट को वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिये दिए बयान में उसने कहा कि वह लश्कर-ए-ताइबा के संस्थापक हाफिज सईद के भाषणों से प्रभावित होकर जिहादी बना था।

विज्ञापन


उसने 26/11 के मुंबई हमले की न सिर्फ साजिश रची थी बल्कि उसे अंजाम तक पहुंचाया। हेडली ने बताया कि लश्कर के संस्थापक और कमांडर सहित आईएसआई के अधिकारी मेजर अली, मेजर इकबाल और मेजर अब्दुल रहमान पाशा के हुक्म पर मुंबई में हमले की योजना बनी थी।
विज्ञापन

भारतीय वीजा के लिए झूठी जानकारी

David Headley said I considered India as enemy

हेडली ने अदालत को बताया कि भारतीय वीजा के लिए उसने जो आवेदन किया था उसमें सभी झूठी जानकारियां दी थी।

उसने साल 2006 और 2008 के बीच कई बार भारत की यात्रा की थी। इस दौरान प्रमुख स्थानों के नक्शे खींचे और वीडियो फुटेज लिए। इसके अलावा हमले के लिए ताज होटल, ओबेरॉय होटल और नरीमन हाउस समेत विभिन्न ठिकानों की जासूसी भी की थी।

हेडली ने ही मुंबई के बारे में लश्कर के 10 आतंकवादियों और उनके आकाओं को अहम जानकारी उपलब्ध कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed