'हाफिज सईद के भाषण सुनकर मैं भारत का दुश्मन बना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेविड हेडली ने बताया कि वह हमेशा से भारत को दुश्मन मानता था। मुंबई कोर्ट को वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिये दिए बयान में उसने कहा कि वह लश्कर-ए-ताइबा के संस्थापक हाफिज सईद के भाषणों से प्रभावित होकर जिहादी बना था।
उसने 26/11 के मुंबई हमले की न सिर्फ साजिश रची थी बल्कि उसे अंजाम तक पहुंचाया। हेडली ने बताया कि लश्कर के संस्थापक और कमांडर सहित आईएसआई के अधिकारी मेजर अली, मेजर इकबाल और मेजर अब्दुल रहमान पाशा के हुक्म पर मुंबई में हमले की योजना बनी थी।
भारतीय वीजा के लिए झूठी जानकारी
हेडली ने अदालत को बताया कि भारतीय वीजा के लिए उसने जो आवेदन किया था
उसमें सभी झूठी जानकारियां दी थी।
उसने साल 2006 और 2008 के बीच कई बार
भारत की यात्रा की थी। इस दौरान प्रमुख स्थानों के नक्शे खींचे और वीडियो
फुटेज लिए। इसके अलावा हमले के लिए ताज होटल, ओबेरॉय होटल और नरीमन हाउस
समेत विभिन्न ठिकानों की जासूसी भी की थी।
हेडली ने ही मुंबई के बारे में
लश्कर के 10 आतंकवादियों और उनके आकाओं को अहम जानकारी उपलब्ध कराई थी।