फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   David Headley's statement on ishrat jahan, bjp attacks on congress

इशरत:भाजपा ने की कांग्रेस से माफी की मांग

Sat, 13 Feb 2016 05:44 AM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 05:44 AM IST
विज्ञापन
David Headley's statement on ishrat jahan, bjp attacks on congress

आतंकी हेडली के जरिए इशरत जहां को लश्कर का हमलावर करार दिए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर सियासी हमले तेज कर दिए हैं। पार्टी को लग रहा है कि इशरत जहां का मामला हो या जेएनयू विश्वविद्यालय में राष्ट्र विरोधी नारे का, लंबे अरसे बाद भाजपा को उसके फायदे के मुद्दे हाथ लगे हैं जिनके सहारे वह विपक्ष खासतौर से कांग्रेस को बैकफूट पर धकेल सकती है।

विज्ञापन


इसीलिए पार्टी ने हमले की सिलसिलेवार रणनीति बनाई है। जेएनयू मामले को लेकर हमले की कमान जहां संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के हाथ रही। तो इशरत जहां मामले को लेकर सरकार के शीर्ष मंत्रियों ने कांग्रेस और वाम दलों पर प्रहार करते हुए उनसे माफी की मांग की है।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इशरत जहां मामले में पीएम मोदी को बेवजह लपेटे जाने के मामले को लेकर कांग्रेस और वाम दलों से माफी की मांग की है। तो निर्मला सीतारमन ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने और गुजरात की तत्कालीन सरकार के खिलाफ राजनीतिक षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेडली के मुताबिक इशरत आत्मघाती हमलावर थी

David Headley's statement on ishrat jahan, bjp attacks on congress

सीतारमन ने कहा कि इशरत जहां के मामले में गुजरात पुलिस ने खुफिया ब्यूरो से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की थी लेकिन कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने अपने राजनीतिक फायदे के लिये इसका राजनीतिकरण किया। दरअसल इशरत जहां और उसके साथी जून 2004 में अहमदाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये थे।

पीएम मोदी उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मामले को लेकर कांग्रेस और वाम दलों ने मोदी के खिलाफ देशभर में हंगामा काटा था।

मगर अब मुंबई हमलों से जुड़े आतंकवादी रिचर्ड कौलमेन हेडली ने अपनी गवाही में कहा है कि इशरत आत्मघाती हमलावर थी। उसके बाद से भाजपा को अपने सियासी विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का सुनहरा मौका हाथ लगा है। अब सरकार से लेकर पार्टी के शीर्ष नेता विपक्ष के खिलाफ हमलावर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed