फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Daughter in law used to mixed her urine in tea of in-laws

बहू ने सास-ससुर को पिलाई मूत्र मिली चाय

Wed, 01 Apr 2015 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Apr 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
Daughter in law used to mixed her urine in tea of in-laws

अपने मां-बाप से टोटके सीखकर आई एक बहू ससुराल में सास ससुर को अपना ही मूत्र मिलाकर चाय पिलाती रही। इतना ही नहीं दैवीय शक्ति होने का नाटक कर उसने न सिर्फ अपने पति से पैर दबवाए बल्कि उससे ही सारे घरेलू काम भी करवाती रही।

विज्ञापन


लड़की के सास ससुर को भनक तक न लगी कि वो जो चाय पी रहे हैं उसमें उनकी ही बहू का मूत्र मिला है। जब इनकी तबियत बिगड़ी तो उन्हें मजबूरन डॉक्टर के पास जाना पड़ा।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि कोई उन्हें उनके खाने-पीने की चीज में कोई तरल पदार्थ मिलाकर दे रहा है।

बेडरूम में रहती थी मूत्र भरी बोतल

Daughter in law used to mixed her urine in tea of in-laws

एक दिन सास ने बहू को चाय में मूत्र मिलाते हुए देख लिया। सास को मालूम चला कि उसकी बहू अपने बेडरुम में एक कांच की बोतल में अपना मूत्र भरकर रखती थी जिसे वो एक दिन में खत्म कर देती थी। सुबह यह बोतल किचन में मिलती थी और रात में यह फिर से भर जाती थी।

जब यह पूरा मामला कोर्ट की दहलीज पर पहुंचा तो आरोपों की जांच के आदेश दिए गए।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने जांच रिपोर्ट सौंपी और सभी आरोपों को सही पाया। कोर्ट ने बहू और उसके भाई के खिलाफ घरेलू हिंसा की धारा-12 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कोर्ट ने बहू और उसके भाई को 12 मई को कोर्ट के समक्ष पेश होने का आदेश भी दिया है। मामला इंदौर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed