फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dalbir suhag recommend for indian army chief

हरियाणा के सुहागा बनेंगे देश के आर्मी चीफ

Tue, 13 May 2014 07:25 PM IST
Updated Tue, 13 May 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
dalbir suhag recommend for indian army chief

चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से अगले आर्मी चीफ के लिए लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सुहाग के नाम की सिफारिश होने की खबर हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बिसाहन के लिए एक नई उमंग और खुशियों को अपने साथ लाई हैं।

विज्ञापन


टीवी पर खबर मिलने के बाद से गांव का माहौल अचानक से बदला-बदला सा लगने लगा हैं।

बेरी सबडिवीजन से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव बिसाहन की आबादी करीब 2500 की है। गांव के लिए फख्र की बात यह है कि लगभग हर परिवार से कोई न कोई किसी न किसी रूप से सेना से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

फौजियों के नाम से जाना जाता है सुहाग का गांव

dalbir suhag recommend for indian army chief

गांव बिसाहन में पिता रामफल व माता ईशरी की गोद से जन्मे दलबीर सुहाग चार भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई धर्मबीर सिंह भी भारतीय थल सेना में ही कर्नल के पद पर तैनात हैं।

गौरतलब है कि साल की शुरुआत में ही दलबीर सुहाग ने थल सेना के डिप्टी चीफ का कार्यभार संभाला है। अब सुहाग के सेना प्रमुख बनने की सिफारिश हो गई है। जिस गांव से सुहाग का नाता हैं कि उसे फौजियों के नाम से भी जाना जाता है।

देखा जाए तो गांव बिसाहन में भारतीय थल सेना के प्रति एक अजीब ही जोश नजर आता है। गांव की पृष्ठभूमि से पलकर बड़े हुए करीब 42 आफिसर जो सेना में लेफ्टिनेंट से लेफ्टिनेंट कर्नल मेजर के पद भी पहुंच चुके हैं। जबकि काफी संख्या में सूबेदार, सिपाही के पद पर भी तैनात है।

परिवार में खुशी, बधाई देने वालों का तांता

dalbir suhag recommend for indian army chief

दलबीर सुहाग के छोटे भाई कर्नल धर्मबीर सिंह का कहना है कि दलबीर के नाम की सिफारिश तो हो गई है और अब हम सभी इस लोग इस बात के इंतजार में हैं कि उनके नाम की औपचारिक घोषणा हो। इससे पूरा परिवार खुश है।

आर्मी चीफ के लिए दलबीर सिंह के नाम की सिफारिश होने के साथ ही उनके पैतृक घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं।

हालांकि उनकी मां ईशरी देवी पिछले कई दिनों से अपने बेटे के साथ ही दिल्ली में रह रही हैं। जबकि पिता रामफल यहां गांव में हैं। लेकिन जिस प्रकार से लोगों का जोश दिख रहा हैं उससे बुजुर्ग रामफल के चेहरे की प्रसन्नता भी एक अलग रूप में देखी जा सकती हैं। गांव का बच्चा हो या बड़ा, महिला हो या पुरुष आज के दिन सभी की जुबान पर इस बात को खूब चरचा हैं।

विज्ञापन

नहीं भूले हैं गांव की मिट्टी

dalbir suhag recommend for indian army chief

भले ही दलबीर सुहाग गांव से ज्यादातर समय दूर ही रहे हैं लेकिन उसके बावजूद उनकी जड़ें गांव में अभी तक बखूबी जमी हुई हैं।

न सिर्फ उनके छोटे भाई कर्नल धर्मबीर साल भर में कई बार गांव का दौरा करते हैं बल्कि सहपाठियों और परिजनों से मिलकर अपने गांव की मिट्टी की सुगंध लेना नहीं भूलते।

कर्नल धर्मबीर का कहना हैं कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है और मेहनत करने वाले को जीवन में सफलता अवश्य ही मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed