{"_id":"7a3d2f626596d521739d1f27ddeac9cc","slug":"dalai-lama-on-china-president-visit-issue-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातचीत से सुलझे सीमा विवाद : दलाईलामा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बातचीत से सुलझे सीमा विवाद : दलाईलामा
एजेंसी/मुंबई
Updated Fri, 19 Sep 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाईलामा ने क हा है कि भारत और चीन का सीमा विवाद सिर्फ बातचीत से ही सुलझ सकता है। यह ताकत से हल होने वाला मसला नहीं है।
विज्ञापन
दलाई लामा ने कहा कि आज न कल इस मुद्दे को सुलझाना ही होगा। दरअसल तिब्बत की समस्या भारत की भी समस्या है। वर्ष 1950 से पहले पूरी उत्तरी सीमा पर शांति थी। वहां एक भी सैनिक तैनात नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को खुले दिमाग वाला यथार्थवादी शख्स करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन सबसे बड़ी आबादी वाले देश हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि भारत लोकतांत्रिक और स्थिर देश है।
विज्ञापन