फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dailouge between india and pakistan,

भारत-पाक विदेश सचिव स्तर वार्ता की तारीख तय नहीं

Fri, 29 Jan 2016 06:39 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 06:39 AM IST
विज्ञापन
dailouge between india and pakistan,

भारत और पाकिस्तान अब तक विदेश सचिव स्तर की वार्ता के लिए ‘पारस्परिक रूप से सुविधाजनक’ तारीख तय नहीं कर पाए हैं। नई दिल्ली ने बृहस्पतिवार को जोर दिया कि मुंबई हमला मामले में मुकदमा आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान की गंभीरता की परख है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, फिलहाल, हमारे पास कोई ‘पारस्परिक रूप से सुविधाजनक’ तारीख नहीं है।

विज्ञापन


उनसे भारत-पाक विदेश सचिव स्तर की वार्ता की स्थिति और यहां दिए गए एक साक्षात्कार में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित के फरवरी के पहले सप्ताह में बातचीत की संभावना व्यक्त किए जाने के बारे में पूछा गया था।
विज्ञापन


पठानकोट आतंकवादी हमला मामले में जांच में प्रगति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें मामले के संबंध में लगातार बातचीत कर रही हैं लेकिन उन्होंने आगे कोई ब्योरा देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत उठाएगा पठानकोट हमले का मामला

dailouge between india and pakistan,

उन्होंने यह भी जोड़ा कि जहां यह फैसला किया गया कि आतंकवाद से संबंधित मुद्दे से दोनों देशों के एनएसए निपटेंगे वहीं यह स्पष्ट है कि विदेश सचिव मिलेंगे तो भारत पठानकोट हमले का मामला उठाएगा।

पाकिस्तानी अदालत के मुंबई हमले के मुख्य सरगना जकीउर रहमान लखवी की आवाज का नमूना मांगने वाली सरकार की याचिका खारिज करने के बारे में मीडिया में आई खबरों पर स्वरूप ने कहा कि भारत को किसी आधिकारिक माध्यम के जरिये इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed