पाकिस्तान से वार्ता पर भारत नहीं खोलेगा अभी पत्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पठानकोट हमले में शामिल दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग पर आईबी, आईएसआई, मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस की अगुवाई वाली उच्च स्तरीय जेआईटी का गठन किया है।
जेआईटी के गठन और इसकी ओर से कार्रवाई की शुरुआत को भारत दोषियों के खिलाफ उठाया गया कदम तो मान रहा है, मगर अब भी उसे पाकिस्तान पर एतबार नहीं है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत को जब तक पाकिस्तान की निष्पक्ष जांच की घोषणा पर पूरी तरह एतबार नहीं होगा तब तक वह विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करेगा।
इसी रणनीति के तहत डोभाल ने वार्ता रद्द न होने के साथ-साथ वार्ता की तारीख भी तय न होने की बात कही है। भारत चाहता है कि वार्ता से पहले पाकिस्तान ऐसी ‘ठोस कार्रवाई’ करे, जिससे उसे आगे बढ़ने में आसानी हो। सूत्र स्वीकार करते हैं कि पाकिस्तान की अब तक की कार्रवाई से सकारात्मक दिशा में कदम बढ़ाने का तो संकेत मिला है, मगर यह वार्ता की मेज पर लाने केलिए नाकाफी है।
20 मिनट तक हुई गृह मंत्री और विदेश मंत्री की बैठक
कूटनीतिक गहमागहमी के बीच विदेश मंत्री ने गृह मंत्री से करीब 20 मिनट तक बैठक की। यह बैठक एनाएसए डोभाल की गृह मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद हुई।
इसके संबंध में विदेश मंत्री और गृह मंत्री ने टिप्पणी से इनकार किया। माना जा रहा है कि दोनों मंत्रियों के बीच पठानकोट हमले केबाद पाकिस्तान को उपलब्ध कराए गए सबूतों और विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर भावी रणनीति पर बातचीत हुई।
भारत की निगाहें पाकिस्तान के अगले कदम पर
पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान में हाई प्रोफाइल संयुक्त जांच दल (जेआईटी) बनने से विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर कूटनीतिक हलचल बढ़ गई है। भारत की ओर से मुहैया कराए गए सबूतों और सूचनाओं के आधार पर जेआईटी की छापेमारी और कुछ गिरफ्तारियों के बाद भारत की निगाहें अब पाकिस्तान के अगले कदम पर टिकी है।
विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर अपना रुख साफ करने से पहले भारत पाक की ओर से उठाए गए सभी कदमों से जुड़े पहलुओं को ठोक-बजा कर जांच कर लेना चाहता है। यही वजह है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा है कि दोनों देशों के बीच वार्ता रद्द नहीं हुई है मगर इसकी तारीख भी अभी तय नहीं हुई है।
पाकिस्तान में पठानकोट मामले की जांच के क्रम में छापेमारी और गिरफ्तारियों की सूचना के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने शुरुआती जांच के बाद कहा है कि भारत की ओर से मुहैया कराए गए फोेन नंबर उसके यहां रजिस्टर्ड नहीं हैं।