'पाकिस्तान के रुख पर निर्भर करेगा बातचीत का भविष्य'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के मामले में भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए दोनों देश की वार्ता पर इसका असर पड़ने का संकेत दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता के संदर्भ में सरकार उचित समय में उचित फैसला लेगी।
उन्होंने पाकिस्तान से आतंकवादियों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए यह भी चेतावनी दी कि भारत की सेना ऐसे मामले में मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
राष्ट्रीय सचिव ने इस दौरान मोदी सरकार पर हमला बोलने वाली कांग्रेस को भी आतंकवाद के मामले में राजनीति न करने और ऐसे समय में एकसुर में बोलने की नसीहत दी।
शर्मा ने कांग्रेस को याद दिलाया कि भारत मोदी सरकार के कार्यकाल से ही नहीं बल्कि पिछले करीब तीन दशक से आतंकवाद से पीड़ित रहा है।
पीएम मोदी ने दिखाया था बड़ा दिल
पीएम मोदी की लाहौर यात्रा के महज एक हफ्ते बाद हुई आतंकी घटना ने भाजपा को नाराज कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि दोनों देशों के भविष्य के रिश्ते पाकिस्तान के रुख पर निर्भर करेगा।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा दिल दिखाते हुए पाकिस्तान की यात्रा की थी। ऐसा कर उन्होंने दुनिया को दिखाया था कि भारत शांति के किसी भी प्रयास के लिए बहुत आगे तक जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अब इस घटना के बाद सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत के संदर्भ में उचित समय में उचित फैसला लेगी। हालांकि, भविष्य में क्या होगा यह पाकिस्तान के रुख पर निर्भर करेगा।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते इस बात से तय होंगे कि पाकिस्तान शांति स्थापित करने की दिशा में कितना सहयोग देता है और कितना संजीदा है।
लेकिन वीके सिंह ने सुनाई खरी-खरी
वहीं पठानकोट के एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले के एक दिन बाद विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है। सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से आतंकियों पर अंकुश लगाए बिना दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्ते कायम होना संभव नहीं है।
विदेश राज्य मंत्री ने पाकिस्तान में सरकार, सेना, आईएसआई और आतंकियों के अलग-अलग रुख पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्ते नहीं चाहते। इसे समझते हुए पाकिस्तान को इन्हें रोकना चाहिए।
दोनों देशों के बीच 14-15 जनवरी को विदेश सचिव स्तर की वार्ता के पूर्व हुए इस आतंकी हमले के संदर्भ में सिंह ने कहा कि हमें पाकिस्तान से इन आतंकी संगठनों पर अंकुश लगाने के लिए कहना पड़ेगा।
आतंकी गुटों पर लगाम लगाए पाक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे के महज एक सप्ताह बाद
पठानकोट में आतंकी हमले पर सरकार की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया सामने आई है।
विदेश राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को यह समझना होगा कि आतंकवादी
दोनों देशों के बीच सामान्य रिश्ता बहाल होने नहीं देना चाहते।
पाकिस्तान
जब तक आतंकी संगठनों पर अंकुश नहीं लगाता तब तक दोनों देशों के रिश्तों में
बदलाव संभव नहीं है। इस दौरान सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के लाहौर जाने पर
स्थिति में बदलाव आने की उम्मीद बंधी थी। मगर मुश्किल यह है कि पाकिस्तान
में सरकार, फौज, आईएसआई और आतंकी संगठन अलग-अलग तरह से सोचते हैं।
एक तरफ
सरकार है तो दूरी तरफ आईएसआई, फौज और आतंकी संगठन। मुश्किल यह है कि इन
सबके रास्ते अलग-अलग हैं। विदेश राज्य मंत्री ने इस दौरान विदेश सचिव स्तर
की वार्ता पर तो चुप्पी साध ली, मगर कहा कि हमें पाकिस्तान से कहना पड़ेगा
कि वह आतंकी गुटों पर लगाम लगाए, वरना दोनों देशों के रिश्ते बेहतर नहीं
हो सकेंगे।