{"_id":"32d908dc-22b8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"da-is-likely-to-soon-to-state-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों को इस बार जल्द डीए के आसार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज्य कर्मचारियों को इस बार जल्द डीए के आसार
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Oct 2012 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को इस बार महंगाई भत्ता जल्दी देने के मूड में है। कोशिश है कि सात प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता दिसंबर से दे दिया जाए। वित्त विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री की मंजूरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक इस बार डीए की किस्त दिसंबर से देय होगी और इसका भुगतान दिसंबर की सैलरी के साथ होगा। इससे पहले की यानी इस साल जुलाई से नवंबर तक की राशि जीपीएफ में जमा होगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने तो अपने कर्मचारियों को डीए की दूसरी किस्त तो जुलाई में दी है, जबकि राज्य सरकार कर्मचारियों को डीए अमूमन छह माह बाद ही मिल पाता है। इस बार यह राशि अपेक्षाकृत जल्द मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
डीए के साथ तीन प्रतिशत वेतन वृद्धि भी जुड़ेगी। राज्य कर्मचारियों के अलावा सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक संस्थाओं के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, नगर निकायों तथा यूजीसी वेतनमानों से आच्छादित शिक्षाकों व वर्कचार्ज कर्मचारी भी डीए के हकदार होंगे। पिछले साल जुलाई की डीए किस्त इस साल जनवरी में दी गई थी।