{"_id":"dd844628-2265-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cyclonic-storm-threat-in-andhra-pradesh-and-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान का खतरा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान का खतरा
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Tue, 30 Oct 2012 01:16 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु के तटीय जिलों और राजधानी चेन्नई में मंगलवार सुबह से चल रही तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। वहीं, भारी बारिश के चलते यातायात भी ठप पड़ा है। 'नीलम' नाम के चक्रवाती तूफान की बुधवार तक तटीय इलाकों में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रशासन ने आंध्र प्रदेश के समुद्र तटीय जिलों में तूफान संबंधी चेतावनी जारी की है। चेन्नई और नागपत्तनम के बीच गहरे विक्षोभ का क्षेत्र बन रहा है, जिसके बुधवार तक तूफान में बदलने और राज्य के तटीय जिलों में पहुंचने की आशंका है। विक्षोभ के कारण क्षेत्र में करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अंदेशा है।
विज्ञापन
इसके अलावा निजामपत्तनम, वेदारेवू, मछलीपतनम और कृष्णपत्त्नम बंदरगाहों पर भी चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को गहरे समुद्र में जाने से मना किया गया है। भारी बारिश के चलते चेन्नई, तिवल्लूर, कांचीपुरम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, तिवरूर और नागापट्टानम में स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने राजस्व मंत्री एन रघुवीर रेड्डी और मुख्य सचिव मिन्नी मैथ्यू को स्थिति पर निगाह रखने और इसके संबंध में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन