कौन जीतेगा, भारत या पाकिस्तान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान किसी भी क्षेत्र में आमने सामने हों और दोनों के बीच मुकाबले की बात हो रही हो तो दोनों ही देशों में भावनाएं चरम पर होती हैं।
फिलहाल सीमा पर तनाव के हालात हैं और दोनों ही देशों के लोग गोलीबारी में मारे जा रहे हैं। हजारों पलायन कर गए हैं और बचे हुए अपनी जान की दुआ के साथ-साथ ये दुआ भी मांग रहे हैं कि हालात और ना बिगड़ें।
सीमा पर तनाव का दौर है तो राजनीतिक हालात भी गर्म हैं। दोनों ही देशों के नेता तमाम तरह के बयान दे रहे हैं। हालांकि इन बयानों में सबसे ज्यादा चर्चा बिलावल भुट्टो के बयानों की हो रही है।
अब जब दोनों देशों में एक दूसरे के विरोध की भावना चरम पर है ऐसे में एक साइबर जंग भी छिड़ी दिखाई दे रही हैं। आइए आपको बताते हैं इस जंग के बारे में।
हैकिंग की लड़ाई कौन लड़ रहा है?
बुधवार को भारतीय हैकर्स ने पाकिस्तान पीपुलिस पार्टी की वैबसाइट हैक कर उस पर तिरंगा तहरा दिया तो जवाब में पाकिस्तानी हैकर्स ने गुरुवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की साइट को हैक कर लिया।
फिलहाल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अंडर मेंटीनेंस लिखा आ रहा है और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की वेबसाइट पर फॉरबिडेन एरर दिखाया जा रहा है।
अब देखना होगा कि इस हैकिंग वॉर में जीत किसकी होगी? एक अहम सवाल ये भी है कि क्या ये हैकर एक दूसरे की अर्थव्यवस्था को भी चोट पहुंचा सकते हैं?
ये हम सभी जानते हैं कि हैकर्स को किसी देश की सरकार नियंत्रित नहीं करती। ऐसे में ये हैकर अब क्या क्या गुल खिलाएंगे ये देखने वाली बात होगी।
हैकिंग जंग: किसने क्या लिखा?
जब पाकिस्तानी हैकर्स ने भारतीय वेबसाइट हैक की तो उस पर मोदी का मजाक उड़ाया और फ्री कश्मीर का नारा भी बुलंद किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा कि तुम्हारा बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड और सर्वर सब कुछ खतरे में है।
इससे पहले भारतीय हैकर्स ने पीपीपी की वेबसाइट हैक करके लिख दिया था कि 'चिड़िया मांगोगे तो उल्लू देंगे, कश्मीर मांगोगे तो बाबाजी का ठुल्लू देंगे'। भारतीय हैकर्स ने पूरे कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया और भारत को तिरंगे रंग में दिखाया।
इधर हैकिंग की जंग जारी थी को दूसरी ओर ट्विटर पर भी दोनों देशों के लोग भिड़े हुए थे। अब देखना ये होगा कि भारत-पाकिस्तान के बीच की ये जंग किस रास्ते पर चलेगी और किस मंजिल पर पहुंचेगी।