फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cwc endorses economic reforms undertaken by upa

सरकार के आर्थिक फैसलों पर CWC की मुहर

Tue, 25 Sep 2012 11:28 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Sep 2012 11:28 AM IST
विज्ञापन
cwc endorses economic reforms undertaken by upa
कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सरकार द्वारा लिए गए हालिया आर्थिक फैसलों पर अपनी मुहर लगा दी है। कांग्रेस प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में आर्थिक फैसलों पर चर्चा हुई। वित्त मंत्री पी चिदंबरम और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बैठक में साफ किया मौजूदा समय में उत्पादन बढ़ाना और सब्सिडी का बोझ घटाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


द्विवेदी के मुताबिक मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आर्थिक सुधार के फैसले को सराहा। भाजपा की नकारात्मक भूमिका की सोनिया गांधी ने कड़ी आलोचना की। सोनिया ने असम हिंसा पर अफसोस जताया। द्विवेदी ने साफ किया कि बैठक में तेलंगाना सहित किसी खास नेता या राज्य पर चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पी. चिदंबरम, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, ऑस्कर फर्नांडीस, शीला दीक्षित, गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed