{"_id":"1d6119a6-b8cf-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"cvc-also-call-report-on-coal-gate-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलगेट रिपोर्ट साझा करने पर सीवीसी ने भी मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोलगेट रिपोर्ट साझा करने पर सीवीसी ने भी मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलगेट स्टेटस रिपोर्ट सरकार को दिखाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने भी सीबीआई से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
सीवीसी ने सीबीआई से जांच में केंद्र की दखलअंदाजी पर विस्तार रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आयोग ने एजेंसी को कोलगेल जांच पर ताजा स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
सीवीसी ने इस पूरे मामले में नेताओं और सरकारी अधिकारियों के हस्तक्षेप पर नाराजगी जताई है। सूत्रों के मुताबिक आयोग जल्द ही सीबीआई निदेशक से बैठक करेगा।
सीवीसी ने ही पहले पहल सीबीआई से कोयला घोटाला मामले की जांच शुरू करने का निर्देश दिया था। सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने कहा है कि स्टेटस रिपोर्ट में सरकार की दखलअंदाजी और सीबीआई की स्वायत्ता के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने जो भी टिप्पणी की है, वह सही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीबीआई को स्वायत्त बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। हालांकि सीबीआई की लगातार कोशिश रही है कि उसे किसी भी दबाव से मुक्त रखा जाए। लेकिन अंतिम फैसला सरकार को ही लेना होगा।
सीबीआई ने कहा है कि सीवीसी की ओर से मांगी गई रिपोर्ट जल्द ही सौंप दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि सीवीसी यह जानना चाहती है कि जांच एजेंसी ने किन हालात और किस दबाव के चलते उस गोपनीय रिपोर्ट को केंद्र के साथ साझा किया जिसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाना था।
एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाले की जांच रिपोर्ट का मूल तत्व बदलने के लिए सीबीआई, पीएमओ और कोयला मंत्रालय को कड़ी फटकार लगाई थी। उसने यह तक कह दिया था कि सीबीआई पिंजरे में बंद एक तोते की तरह है।