फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cross FIR on BJP and AAP workers clash.

'आप' और भाजपा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत पर कानूनी दांव

Mon, 05 Jan 2015 07:26 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
cross FIR on BJP and AAP workers clash.

तुगलकाबाद में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में हुए बवाल के बाद ‘आप’ और भाजपा की ओेर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों ही पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दंगा करने व गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। ‘आप’ की ओर से कार में आग लगाए जाने की अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रविवार को दोनों ही पार्टी के लोगों को पूछताछ के लिए गोविंदपुरी थाने बुलाया था।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि ‘आप’ के एक कार्यकर्ता एसएन त्रिपाठी ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के भतीजे व अन्य के खिलाफ मारपीट करने व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। जबकि दूसरे मामले में भाजपा सांसद के एक रिश्तेदार ने ‘आप’ प्रत्याशी सहीराम पहलवान के बेटे व भतीजों के खिलाफ हमले का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ से चल रहा एफआईआर का दौर

cross FIR on BJP and AAP workers clash.

दोनों ही पक्षों की ओेर से मामला दर्ज कर लिया गया है। ‘आप’ की ओर से एक अन्य एफआईआर में भाजपा सांसद के रिश्तेदारों पर कार जलाने का आरोप लगाया गया है। गोविंदपुरी थाने में पुलिस ने कुल तीन एफआईआर दर्ज की हैं।


गौरतलब है कि शनिवार को तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर एक टीवी चैनल ने कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में ‘आप’ व भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे।

झगड़े  के दौरान दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल भी हुए। इलाज के लिए इन लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। बवाल में किसी ने ‘आप’ नेता की कार भी फूंक दी थी। पुलिस ने निजी चैनल से पूरे घटना क्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed