फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   criminal rahul khatta killed in police encounter

यूपी: दो लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर

Tue, 09 Jun 2015 04:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला सहारनपुर।
ब्यूरो / अमर उजाला सहारनपुर। Updated Tue, 09 Jun 2015 04:11 AM IST
विज्ञापन
criminal rahul khatta killed in police encounter

पश्चिमी यूपी में आतंक का पर्याय बने दो लाख के इनामी कुख्यात बदमाश राहुल खट्टा और 15 हजार के इनामी धमेंद्र बिंते को शुक्रवार दोपहर रामपुर मनिहारान के हलगोया गांव में पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

विज्ञापन


सहारनपुर और शामली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बदमाशों के पास से पुलिस के लूटे असलहों सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश फरार हो गए। हालांकि एसएसपी के नेतृत्व में शाम तक कांबिग की गई।
विज्ञापन

यू ढेर हुआ कुख्यात खट्टा

criminal rahul khatta killed in police encounter

शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ामुगल में पीनएबी में डकैती डालने वाला कुख्यात बदमाश राहुल खट्टा अपने साथियों के साथ आई-20 कार में सवार होकर बड़गांव के जड़ौदा पांडा जा रहा है। एसएसपी नितिन तिवारी ने तत्काल क्राइम ब्रांच को उसकी घेराबंदी में लगाया।

उधर, शामली एसपी विजय भूषण की एक टीम भी खट्टा का पीछा कर रही थी। पुलिस के पीछे लगने की खबर मिलने के बाद खट्टा गांव के रास्ते से भागने में जुट गया। जैनपुर होते हुए वह रामपुर मनिहारान के गांव हलगोया में पहुंच गया, वहां पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली और उसकी कार के पीछे पुलिस बल लग गया। गांव के अंदर खट्टा की कार दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।

कार से निकलते ही खट्टा सहित अन्य बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। भागते हुए गांव से बाहर खेत में ईंटों और एक कमरे के पीछे छिपकर मैदान में खड़ी पुलिस पर बदमाशों ने एसएलआर से गोलियां बरसा दीं। इसके बाद क्राइम ब्रांच के इंचार्ज संजय पांडेय की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से सीधा मोर्चा लिया और जवाबी फायर किए। पुलिस की घेराबंदी के बाद राहुल खट्टा और बिंते दोनों गोली लगने से घायल होकर गिर गए।

पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई, वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बदमाशों के पास से चरथावल पुलिस से लूटी गई एसएलआर, दो कार्बाइन, पांच पिस्टल, तमंचे, एक दर्जन से ज्यादा मैगजीन, कारतूस, चाकू, मोबाइल सहित अन्य चीजें बरामद हुईं। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि राहुल खट्टा दो साथी फरार हो गए हैं, उनकी तलाश में कांबिंग की जा रही है।

साढ़े छह साल में मोस्ट वांटेड बना राहुल खट्टा

criminal rahul khatta killed in police encounter

देवबंद के खेड़ामुगल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पड़ी 10.61 लाख रुपये की डकैती में राहुल खट्टा का नाम सबसे ऊपर आ रहा था। तब से क्राइम ब्रांच की एक टीम राहुल की तलाश में लगातार जुटी थी। पुलिस के अनुसार राहुल खट्टा शुक्रवार को भी अपने साथी बिंते के साथ हथियारों से लैस होकर किसी बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आया था।

पुलिस रिकार्ड में राहुल पर दर्ज मुकदमों में तीन हत्या, छह जानलेवा हमले, 16 लूट के अलावा फिरौती, रंगदारी और धमकी के मुकदमे हैं। कई वारदातें तो पुलिस रिकार्ड में दर्ज ही नहीं है। उसने भट्ठा कारोबारियों और व्यापारियों के फिरौती के लिए अपहरण भी किए। खट्टा प्रहृलादपुर गांव के राहुल ने सबसे पहले 2009 में सिंघावली अहीर क्षेत्र में विद्युत निगम के ठेकेदार से लूट की थी। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कहां कितने मुकदमे
बागपत में 23, मेरठ में छह, हापुड़ में चार, मुजफ्फरनगर में छह, गाजियाबाद में एक, रामपुर में एक, गौतमबुद्धनगर में एक, उधमसिंहनगर (उत्तराखंड) में एक और दिल्ली में एक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed