{"_id":"eea82268-58b5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"crime-rising-due-to-delayed-justice-said-chief-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"'न्याय में देरी के कारण बढ़ रहे हैं अपराध'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'न्याय में देरी के कारण बढ़ रहे हैं अपराध'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 07 Jan 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद देश में हर तरफ से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवाज उठने लगी है। मुख्य न्यायाधीश अल्तमश कबीर ने कहा है कि दुष्कर्म से जुड़े मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश ने इस संबंध में हाईकोर्ट के सभी जजों को चिट्ठी भी लिखी है।
विज्ञापन
अल्तमश कबीर ने चिट्ठी में लिखा है कि अब समय आ गया है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन जल्द किया जाए। उन्होंने हाईकोर्ट के सभी जजों से महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े सभी मामलों को प्राथमिकता देने को कहा है। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी की वजह से अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का जल्द से जल्द गठन होना जरूरी है।
विज्ञापन