{"_id":"04f99552265c9c03f6f3cfefad0de88c","slug":"crackers-made-of-religious-book-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक पुस्तक के पन्नों से बनाए पटाखे, FIR","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धार्मिक पुस्तक के पन्नों से बनाए पटाखे, FIR
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 25 Oct 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को दीपावली पर छोड़े गए पटाखों में धार्मिक पुस्तक के कागज मिलने पर एक समुदाय विशेष के लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन
उन्होंने पटाखा बनाने वाली तमिलनाडु की कंपनी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने उड़ीसा की पटाखा कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अंसारी चौराहे के निकट स्थिति धार्मिक स्थल से कुछ लोग कोतवाली आए और उन्होंने बताया कि पटाखा बनाने के दौरान बारूद को लपेटने के लिए कंपनी ने धार्मिक पुस्तक के कागजों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि दिवाली सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है लेकिन तमिलनाडु के शिवकाशी की कंपनी कालेश्वरी फायर वर्क ने धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की है।
कंपनी को इस तरह के कागज इस्तेमाल करने के बारे में सोचना चाहिए, इससे विवाद हो सकता है। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।