{"_id":"8735eea4-751f-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"cpi-m-will-be-thrown-out-of-india-says-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा को देश से उखाड़ फेंकना चाहते हैं राहुल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
माकपा को देश से उखाड़ फेंकना चाहते हैं राहुल
अगरतला/एजेंसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी माकपा को देश से उखाड़ फेंकना चाहते हैं। त्रिपुरा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से लेफ्ट पार्टी को केरल और पश्चिम बंगाल से बाहर कर दिया गया है, उसी तरह इसे हिंदुस्तान से बाहर करने का समय आ गया है। उन्होंने त्रिपुरा में ‘आम आदमी’ की सरकार बनाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आरोप लगाए थे थी कि संसद में कांग्रेस और माकपा एक-दूसरे से मिले हुए हैं। इस पर टिप्पणी करते हुए राहुल ने कहा कि ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस और माकपा की मिलीभगत है। मगर मैं यहां साफ करना चाहूंगा कि हमारी सोच न सिर्फ माकपा को सत्ता से हटाने की बल्कि उसे हिंदुस्तान से उखाड़ फेंकने की है।
विज्ञापन
राहुल ने कहा, ‘हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो लोगों के करीब हो और जो राज्य में समृद्धि ला सके। जो आदिवासियों और गैर आदिवासियों की समस्याओं के प्रति जवाबदेह हो।’ राहुल ने वादा किया कि यदि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। सत्तारूढ़ माकपा द्वारा कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र को ‘धोखे का दस्तावेज’ करार दिए जाने पर राहुल ने कहा कि यह भविष्य और समृद्धि के लिए है।
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘यदि सत्तारूढ़ माकपा गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं के प्रति इतनी ही गंभीर है तो फिर इतनी बेरोजगारी क्यों है? भारत प्रगति और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है और त्रिपुरा पीछे की ओर जा रहा है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार त्रिपुरा के विकास के लिए धन भेज रही थी, जिसे माकपा के पार्टी फंड की ओर मोड़ दिया जाता है।