फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   court will give decision on asaram's bail after some time

आसाराम को निराशा, जमानत याचिका खारिज

Wed, 04 Sep 2013 06:20 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 06:20 PM IST
विज्ञापन
court will give decision on asaram's bail after some time

जोधपुर कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने आसाराम के वकील के तर्क कि रेप पीड़िता बालिग है, को भी खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने रेप पीड़िता को बालिग माना है, अब आसाराम पर पोक्सो कानून के तहत ही मुकदमा चलेगा। आसाराम को सोमवार को 15 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
विज्ञापन


कोर्ट में आसाराम की जमानत याचिका का विरोध करते है अभियोजन पक्ष के वकील आनंद पुरोहित ने कहा कि आसाराम को जमानत दी जाती है तो वे केस को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले में दो आरोपी छिंदवाड़ा गुरुकुल की वार्डन शिल्पी और आसाराम का पीए प्रकाश अब भी फरार है। जांच में इन दोनों से पूछताछ आवश्यक है, ऐसी स्थिति में आसाराम को जमानत दी जाती है तो केस की जांच प्रभावित हो सकती है। 


वहीं, फैसले के बाद आसाराम के वकील केके मनन ने कहा है कि कोर्ट के फैसले को देखने के बाद वे उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

पढ़ें, सरकारी वकील ने क्या दी दलील

डीसीपी को धमकी भरा खत
वहीं, जोधपुर के डीसीपी अजयपाल लांबा को धमकी भरा खत भेजा गया है। ये खत उत्तर प्रदेश से फैक्स किया गया है और माना जा रहा है कि इसे आसाराम के समर्थकों ने भेजा है।

जोधपुर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर चंचल मिश्रा ने बताया कि डीसीपी अजयपाल लांबा को मंगलवार को धमकी भरा खत भेजा गया था। खत में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

उन्होंने बताया कि आसाराम की गिरफ्तारी से पहले पुलिस को रिश्वत देने की भी कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed