{"_id":"d6f583b4-7524-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"court-summons-sanjay-dutt-in-threat-case-filed-by-producer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म निर्माता नूरानी को धमकी मामले में संजय दत्त को समन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फिल्म निर्माता नूरानी को धमकी मामले में संजय दत्त को समन
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने अभिनेता संजय दत्त को फिल्म निर्माता शकील नूरानी को धमकाने के आरोप में समन जारी किया। नूरानी ने आरोप लगाया था कि दत्त के इशारे पर अंडरवर्ल्ड से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। हालांकि, दत्त के वकील ने नूरानी के आरोपों से इंकार किया है।
विज्ञापन
दत्त और नूरानी के बीच झगड़ा तब से चल रहा है, जब दत्त ने 2002 में तकरीबन आधी बन चुकी नूरानी की फिल्म ‘जान की बाजी’ की शूटिंग करने से इंकार कर दिया था। नूरानी के मुताबिक, दत्त ने उनके 50 लाख रुपये भी देने से मना कर दिया। कोर्ट ने एक सप्ताह पहले दत्त को नूरानी के आरोपों का जवाब देने के लिए अदालत में पेश होने को कहा था।
विज्ञापन