{"_id":"cb0cf8e70e1a5e04ff9734e2e7b50202","slug":"court-summon-to-anil-and-tina","type":"story","status":"publish","title_hn":"2जी घोटाला: अनिल और टीना अंबानी को फिर कोर्ट का समन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
2जी घोटाला: अनिल और टीना अंबानी को फिर कोर्ट का समन
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2013 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को एक बार फिर कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ओपी सैनी ने अंबानी को 26 जुलाई को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने अदालत में आने में असमर्थता जताई थी।
अंबानी ने तर्क दिया था कि व्यावसायिक कार्यक्रम पहले से तय होने के कारण वे 15 अगस्त से पहले पेश नहीं हो सकते। इसके बाद अदालत ने उन्हें पेशी से छूट दे दी थी।
विज्ञापन
सीबीआई के आग्रह पर अदालत ने अब अनिल अंबानी को फिर से समन जारी कर 22 अगस्त को बतौर गवाह पेश होने का निर्देश दिया है। साथ ही उनकी पत्नी टीना अंबानी को भी 23 अगस्त को पेश होने को कहा है।
विज्ञापन
सीबीआई ने इन दोनों के अलावा 11 अन्य गवाहों की सूची पेश की है, जिनमें रिलायंस एनर्जी के अधिकारी कमलकांत गुप्ता, अनिता गोखले, सीएसएफएल विशेषज्ञ दीपक आर हांडा व विजय वर्मा के नाम शामिल हैं।
आरोप है कि रिलायंस ने स्पेक्ट्रम हासिल करने के लिए फर्जी नाम से स्वान कंपनी बनाकर उसमें 990 करोड़ रुपये का निवेश किया था। अनिल अंबानी ने इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है।