{"_id":"114c8bd18c8d990ff459fe168df592b7","slug":"court-statement-in-sahara-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा रकम लौटा चुका है यह मानना ‘बेहद कठिन’: कोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सहारा रकम लौटा चुका है यह मानना ‘बेहद कठिन’: कोर्ट
एजेंसी
Updated Wed, 14 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उसके लिए यह बात मानना ‘बेहद कठिन’ है कि सहारा समूह ने उसकी कंपनियों को सेबी के पास 24,000 करोड़ रुपये जमा कराने का आदेश दिए जाने से पहले ही अपने निवेशकों को 22,000 करोड़ रुपये लौटा दिए हैं।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति केएस राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति जेएस खेहर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि इस बात पर यकीन करना हमारे लिए बेहद मुश्किल है।
हम इस बात पर तभी यकीन कर सकते हैं, जबकि आप यह प्रदर्शित कर सकें कि सेबी, सैट या सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले की सुनवाई शुरू किए जाने से पहले ही आपने इस बारे में शपथ पत्र दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन
कोर्ट ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब सहारा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने अदालत के सामने यह बात रखी कि सहारा ने 31 अगस्त 2012 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश जारी किए जाने से पहले ही निवेशकों को करीब 22,000 करोड़ रुपये की रकम वापस कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले में सहारा समूह का पक्ष है कि उसकी दो कंपनियों सहारा इंडिया रीयल एस्टेट कॉरपोरेशन लि. (एसआईआरईसी), सहारा इंडिया हाउसिंग इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लि. (एसएचआईसी) और उसके प्रोमोटर सुब्रत राय व कंपनी के निदेशकों पर अदालत के आदेश की अवमानना का मामला नहीं बनता।