{"_id":"bd607bac-1a16-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"court-reprimands-police-for-handing-over-probe-of-prime-minister-to-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान मंत्री की जांच सीबीआई को सौंपने पर पुलिस को फटकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रधान मंत्री की जांच सीबीआई को सौंपने पर पुलिस को फटकार
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Oct 2012 11:29 PM IST
विज्ञापन
टूजी घोटाले में प्रधानमंत्री के खिलाफ शिकायत की जांच सीबीआई को सौंपने पर तीस हजारी अदालत ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि शिकायत पर सीबीआई ने क्या कदम उठाए हैं इसकी रिपोर्ट अगली सुनवाई में पेश करे।
विज्ञापन
स्पेशल जज संगीता ढींगरा सहगल की अदालत में दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) पेश की। पुलिस ने एटीआर में प्रधानमंत्री के खिलाफ शिकायत को सीबीआई को सौंपने की बात कही है। एटीआर में कहा गया है कि चूंकि सीबीआई पहले से टूजी मामले की जांच कर रही है, इसलिए इस शिकायत की जांच भी सीबीआई को भेजी गई।
विज्ञापन
पुलिस के जवाब पर शिकायतकर्ता विवेक गर्ग के वकील ने कहा कि पुलिस को किसी भी शिकायत की जांच किसी दूसरी एजेंसी को सौंपने की शक्ति नहीं है। शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री व पूर्व संचार मंत्री पर टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले की जानकारी होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन