{"_id":"e586bd85786710665626c957f0d2eaf9","slug":"court-debate-is-not-complete-in-salman-khan-case-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी रह गई सलमान खान मामले में अंतिम बहस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अधूरी रह गई सलमान खान मामले में अंतिम बहस
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरण शिकार में अवैध हथियारों का इस्तेमाल करने के आरोपी सलमान खान के खिलाफ जोधपुर की निचली अदालत में चल रही अंतिम सुनवाई शनिवार को भी अधूरी रह गई। मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी।
विज्ञापन
सुनवाई के समय सलमान की बहन अलवीरा अदालत में मौजूद थीं। अदालत में इस मामले की सुनवाई करीब छह घंटे चली। सलमान के बचाव में अधिवक्ता हस्तिमल सारस्वत ने अपने तर्क पेश किए।
विज्ञापन
उन्होंने अदालत को बताया कि सलमान के खिलाफ लोक अभियोजक इस बात का कोई भी पुख्ता सबूत नहीं दे पाए कि शिकार में इसी हथियार का इस्तेमाल हुआ था या नहीं।
उन्होंने कहा कि कोई गवाह भी सामने नहीं आया जो यह बता सके कि आरोपी ने इसी से गोली चलाई थी। सारस्वत ने कहा कि मामला दर्ज होने के बीस महीने बाद लोक अभियोजक की ओर से गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
सोमवार को सलमान की ओर से बहस जारी रहेगी और अदालत इसके बाद लोक अभियोजक को मौका देगी।