बाइक राइडिंग का ये कैसा अंदाज, हुआ जुर्माना
गोवा पर्यटकों के लिए हमेशा से ही खास आकर्षण का केंद्र रहा है लेकिन अगर कोई पर्यटक यहां पहुंच कर अश्लीलता फैलाए तो इसे क्या कहेंगे?
गोवा में ऐसा ही वाक्या पेश आया। सोशल साइट्स में वायरल हुई एक तस्वीर को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस तस्वीर में एक प्रेमी जोड़ा बाइक पर कुछ अजीब स्थिति में नजर आए।
जैसा कि आप तस्वीर में देख पार रहे हैं कि बाइक पर सवार इस प्रेमी जोड़े का अंदाज बेहद अश्लील है। बाइक चला रहा शख्स बिना पैंट के ही बाइक दौड़ा रहा है। उसने एक टी-शर्ट और मोजे पहन रखे हैं। वहीं बाइक में आगे की ओर टंकी पर एक लड़की बेहद शॉर्ट ड्रेस पहनकर लेटी हुई है।
ये पूरा दृश्य किसी हाइवे का लगता है जहां बाइक पर सवार ये जोड़ा बेहद आपत्तिजनक स्थिति में मस्ती करता दिख रहा है। उनके बेफिक्री का आलम ऐसा कि उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं रही। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फिलहाल इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इसे 'आपत्तिजनक' बताते हुए चुटकियां भी ली जा रही है। वहीं दूसरी ओर गोवा पुलिस ने तस्वीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चला रहे जोड़े पर जुर्माना भी लगाया है।
पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के मुद्दे पर कार्रवाई करते एक हजार का जुर्माना किया है। तस्वीर में दिख रही बाइक गोवा के रजिस्ट्रेशन नंबर (GA-07F-2551) की है। ये एक स्प्लेंडर बाइक है जो एक पुल से गुजर रही है। इस बाइक के आगे एक ट्रक नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि ये तस्वीर नेशनल हाईवे 17 की है।
फिलहाल गोवा के लोगों ने इस तस्वीर को लेकर चिंता जताई है। उनके मुताबिक पर्यटन के मद्देनजर ऐसी छूट किसी को भी नहीं दी जानी चाहिए। पुलिस को दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले पर सोशल साइट्स में कई मजेदार कमेंट्स भी किए जा रहे हैं।