फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Country Faces Threat From Reservation System says Anna Hazare

अन्ना हजारे बोले, देश के लिए खतरा बन रहा आरक्षण

Sun, 11 Oct 2015 12:38 PM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
Country Faces Threat From Reservation System says Anna Hazare

सामाजिक कार्यकर्ता और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से चर्चा में आए अन्ना हजारे ने कहा है कि आरक्षण व्यवस्था से देश को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के कुछ सालों तक आरक्षण दिए जाने की आवश्यकता थी, लेकिन अब राजनीतिक दल इसमें शामिल हो चुके हैं। आरक्षण व्यवस्था देश के लिए चुनौती बनती जा रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के सीकर में संवाददाताओं से बातचीत में अन्ना ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से चुनाव चिन्हों को हटाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि अन्ना ऐसी मांग पहले भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब चुनाव आयोग के खिलाफ संघर्ष

Country Faces Threat From Reservation System says Anna Hazare

अन्ना ने कहा, 'चुनाव आयोग को बैलट पेपर और ईवीएम से चुनाव चिन्हों को हटा देना चाहिए, क्योंकि ये व्यवस्‍था संवैधानिक नहीं है।' अन्ना ने कहा कि अपनी मांग मनवाने के लिए वे संघर्ष करेंगे और सीकर से इसकी शुरुआत हो रही है।

अन्ना ने कहा कि उनकी लड़ाई सरकार से नहीं बल्‍कि चुनाव आयोग से है। कांग्रेस और भाजपा पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा‌ कि ये पार्टियां भ्रष्टाचार खत्‍म नहीं कर सकतीं, भ्रष्टाचार खत्म करने की कुंजी मतदाताओं के पास ही है।

अन्ना ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों से पहले भ्रष्‍टाचार का मुद्दा उठाती थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसने कोई प्रयास नहीं किया। अन्ना ने कहा कि लोकपाल बिल से 50 फीसदी भ्रष्टाचार खत्म किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed