फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   could be attacked again in The country

फिर हो सकता है 26/11 जैसा हमला, सरकार अलर्ट

Thu, 03 Dec 2015 06:51 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 06:51 AM IST
विज्ञापन
could be attacked again in The country

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा के 26/11 की तर्ज पर समुद्र के रास्ते दोबारा भारत में हमले की तैयारी की खबर मिली है।

विज्ञापन


इस बार इसकी तैयारी बहरीन के आसपास फारस की खाड़ी में आतंकी संगठनों के अंतरराष्ट्रीय साठगांठ के तहत की जा रही है। इस सूचना से सतर्क खुफिया एजेंसियां पूरे प्लाट को खंगालने में जुटी हैं।
विज्ञापन


बहरीन के आंतरिक मामलों के मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल राशिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा ने दिल्ली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों की आंतरिक सुरक्षा के साथ बहरीन में लश्कर और अन्य आतंकी संगठनों के संभावित ठिकानों और संपर्कों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले की तैयारी के मिले सुराग

could be attacked again in The country

सूत्रों के मुताबिक भारत पर ताजा हमले के लिए पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद जैसे कई आतंकी संगठनों को एक मंच पर लाने की पुरजोर कोशिश में है। इस सूचना के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां खाड़ी के देशों में सक्रिय हो गई हैं।

सूत्रों ने अल खलीफा और राजनाथ सिंह के बीच हुई बातचीत का ज्यादा ब्योरा नहीं दिया लेकिन इस बातचीत में सामरिक मसलों के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर गंभीर मंत्रणा की गई है।

सूत्रों ने बताया कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के भारत पर सीधे हमले के लिए दक्षिण एशिया के इन आतंकी संगठनों से साठगांठ की संभावना पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बांग्लादेश में आईएस के समर्थन वाले कट्टरपंथी गुटों के भी गंभीर सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed