{"_id":"4b1ae4f7707f6c503a43d47bf241c4df","slug":"corrupt-peon-arrested-in-madhya-pradesh-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट चपरासी के पास मिली करोड़ों की संपत्ति","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भ्रष्ट चपरासी के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
एजेंसी/ग्वालियर
Updated Tue, 02 Sep 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के एक चपरासी के यहां छापा मारकर करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद की है।
विज्ञापन
एक लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि कुलदीप यादव नाम के चपरासी की 1984 से 2012 तक की कुल आय करीब 16 लाख रुपये बैठती है जबकि उसके पास पुरुषोत्तम विहार कालोनी में एक 15 लाख का घर, 11 लाख रुपये की कीमत के तीन प्लाट और सिटी सेंटर एरिया में 7 लाख रुपये की एक प्रॉपर्टी है।
इसके अलावा उसके पास एक स्कोर्पियो जीप, एक कार और दो टू व्हीलर भी हैं। उसके घर से 3 लाख रुपये के गहने भी बरामद किए गए हैं। कुलदीप यादव के बैंक लॉकर व अन्य खातों की जानकारी अभी मिलना बाकी है।
विज्ञापन