फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cop of delhi police stabs parents to death

पत्नी पर बुरी नजर रखता था पिता, सिपाही ने की हत्या

Mon, 22 Apr 2013 08:34 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2013 08:34 AM IST
विज्ञापन
cop of delhi police stabs parents to death

दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने अपने माता-पिता की शनिवार रात बेरहमी से हत्या कर दी। उसने दोनों की रॉड से हत्या कर चाकू से गोद डाला और शव को पड़ोस के प्लॉट में बने एक कमरे में फेंक दिया।

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि पिता सिपाही की पत्नी को गलत नजर से देखता था। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, धर्मपाल सिंह यादव (49) परिवार के साथ पपरावट गांव में रहता था। बेटा नीरज (26) दिल्ली पुलिस में सिपाही है।

उसकी तैनाती पटियाला हाउस कोर्ट में है। धर्मपाल सिंह के मकान के बगल में गांव में ही रहने वाले हरकेश का प्लॉट है। उसमें उसने एक कमरा बना रखा है और वहां पशु के लिए चारा रखता है।
विज्ञापन


रविवार तड़के हरकेश अपनी पत्नी के साथ पशुओं को चारा देने पहुंचा, जैसे ही हरकेश की पत्नी कमरे में गई, उसने धर्मपाल और उसकी पत्नी की लाश देखी।

उन लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि दोनों शवों को यहां तक घसीटकर लाया गया था।

पुलिस धर्मपाल के घर पहुंची, जहां नीरज मौजूद था। आस-पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि नीरज का अक्सर अपने परिजनों से झगड़ा होता था।

पुलिस ने इस आधार पर नीरज को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। नीरज के मुताबिक ,पिता की उसकी पत्नी पर गलत नजर थी।

इसी वजह से अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बर्बरता रोंगटे खड़ी करने वाली

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक की जांच में भी यह बात सामने आई है कि झगड़ा होने के बाद नीरज ने लोहे के रॉड से पिता पर ताबड़तोड़ वार किए।

बीच-बचाव में आने पर उसने मां पर भी हमला किया। नीरज पर गुस्से का ऐसा भूत सवार था कि उसने रॉड से पिता के चेहरे को पूरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया।

वह यहीं नहीं रुका और मरने के बाद भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने पिता पर चाकू से करीब तीस वार किए।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या करने के बाद वह अपने माता-पिता के शव को ग्राउंड फ्लोर से छत ले गया और खाली प्लॉट में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद प्लॉट में आया और दोनों शवों को खींचकर प्लॉट में बने कमरे में ले गया और एक दूसरे के ऊपर रख दिया। उसके बाद खून से सने कपड़े को धोकर सुखाने के लिए डाल दिया।


पहली पत्नी छोड़कर जा चुकी है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिपाही नीरज की पहली पत्नी उसे वर्ष 2012 में छोड़कर जा चुकी है। उसकी पहली पत्नी गुड़गांव की रहने वाली थी। उसके जाने के बाद उसने हसनगढ़ की रहने वाली युवती से शादी की थी।

उससे एक बेटी है। पूछताछ में नीरज ने खुलासा किया है कि उसके पिता की वजह से ही पहली पत्नी उसे छोड़कर गई थी। अब दूसरी पत्नी पर भी पिता की बुरी नजर थी।

इसी वजह से अक्सर झगड़ा होता था और इसीलिए उसने हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed