फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   convited-appeal-against-court-deicision

फांसी के खिलाफ अपील दायर करेंगे दामिनी के दोषी

Wed, 02 Oct 2013 01:04 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Oct 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
convited-appeal-against-court-deicision
वसंत विहार गैंगरेप मामले में चार दोषियों को प्रदान फांसी की सजा की पुष्टि पर सुनवाई एक बार फिर टल गई।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष अभी तक बचाव पक्ष को सभी दस्तावेज नहीं दे पाया। वहीं, दोषियों ने कहा कि वे सजा के खिलाफ अपील जल्द दायर कर रहे हैं।

मंगलवार को न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल व न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी के समक्ष सुनवाई तय थी। दोषी ठहराए गए विनय, अक्षय, पवन व मुकेश के अधिवक्ता ने खंडपीठ को बताया कि पुलिस ने उन्हें अधिकांश दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए हैं।


इसके बावजूद उन्हें अभी तक पीड़िता द्वारा मृत्यु से पूर्व के बयान का हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद नहीं मिला है। इसके अलावा गवाहों के 161 व 164 के तहत दिए बयानों के अनुवाद की भी प्रतियां नहीं मिली हैं।
विज्ञापन


वे जल्द ही निचली अदालत से मिली फांसी की सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे। अदालत ने उनके तर्क सुनने के बाद सुनवाई 8 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed