फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   convict thrown chappal on judge

जज पर फेंकी चप्पल, पुलिस ने धुना

Sat, 30 Nov 2013 07:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Nov 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
convict thrown chappal on judge

शुक्रवार को पुणे के पुणे की अदालत में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब मर्डर के 20 वर्षीय आरोप ने भरी अदालत में जज पर चप्पल फेंक दी।

विज्ञापन


आरोपी ने पुणे के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीके साल्वे पर उस वक्त चप्पल फेंक कर मारी थी जब वह आरोपी के केस पर फैसला सुना रहे थे।

जज पर चप्पल फेंककर मारने के बाद आरोपी महेश उर्फ मेंडिस गोविंदाप्पा बोवी यहीं नहीं रुका। इसके बाद उसने जज के पास बैठे क्लर्क पर भी घंटी फेंक कर दे मारी।
विज्ञापन


आरोपी की इस हरकत के बाद पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस यरवडा जेल से आरोपी को उसके दो अन्य साथियों को फैसला सुनाने के लिए कोर्ट लाई थी।

मर्डर का है आरोप
जज पर चप्पल फेंकने वाला 20 वर्षीय आरोपी महेश और उसके दूसरे दोनों साथियों पर मर्डर के आरोप हैं।

तीनों पर आरोप है कि उन्होंने डोबारवाड़ी में रहने वाले एक 21 वर्षीय अर्जुन अलप्पा पुजारी की हत्या कर उसका सिर काट कर उसका शव उसके घर के बाहर कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद पुलिस ने अर्जुन के सिर को उसके घर से 4 किमी दूर से बरामद किया था।

इस पूरे घटनाक्रम पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीके साल्वे ने कहा कि मैंने तीनों आरोपियों से फैसला सुनने के लिए एक-एक करके डॉक पर आने को कहा।

पहला आरोपी के जाने के बाद महेश आया और उसने फैसला सुनाने के दौरान जज पर चप्पल फेंक कर मार दी जो साल्वे के कंधे पर लगी।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed