फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   controversy on lalit modi Money Laundering notice

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ललित मोदी को जारी समन पर विवाद

Wed, 08 Jul 2015 12:24 AM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
controversy on lalit modi Money Laundering notice

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को जारी समन को लेकर विवाद हो गया है। ईडी के अनुसार मोदी के वकील महमूद एम अब्दी ने यह कहते हुए समन लौटा दिया कि वे इसे लेने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

विज्ञापन


वहीं अब्दी का कहना है कि उन्हें इस तरह का कोई समन मिला ही नहीं है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पिछले शुक्रवार को ललित मोदी को उनके वकील के माध्यम से समन जारी करते हुए तीन सप्ताह में उपस्थित होने के लिए कहा था। मंगलवार को ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि मोदी के वकील ने समन लौटा दिया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता के अनुसार उन्हें समन स्वीकार करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि जांच एजेंसी अब मोदी के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट के लिए अदालत जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील महमूद अब्दी बोले, इस तरह का कोई समन नहीं मिला

controversy on lalit modi Money Laundering notice

वहीं मोदी का प्रतिनिधित्व करने वाले उनके वकील अब्दी ने एक बयान जारी कर ईडी के दावे पर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में प्रमुखता से खबर आई है कि ईडी ने प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ललित मोदी को मेरे माध्यम से समन जारी किया था।

यह पूरी तरह आधारहीन और भ्रामक है। मुझे ऐसा कोई समन नहीं मिला है। ईडी के पास मोदी के ब्रिटेन का पता है। जांच एजेंसी को उन्हें (ललित मोदी) कानूनी प्रक्रिया के तहत समन भेजना चाहिए।

यह केस 2008 में आईपीएल के टेलीविजन अधिकार को लेकर वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप और मल्टी स्क्रीन मीडिया के बीच हुई 425 करोड़ रुपये की डील से जुड़ा है। आरोप लगे थे कि इन रुपयों का भुगतान अवैध तरीके से किया गया है। इस पर ईडी ने फेमा के तहत 2009 में जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed